हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज डिपो से प्रतिदिन लगभग 112 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाता है। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा डिपो को शहर से बाहर ले जाने के लिए डीएम को पत्राचार किया गया है। डिपो के एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ रही जाम की समस्या और बसों की बढ़ती संख्या के चलते यह बस अड्डा छोटा है जिसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब दिल्ली-लखनऊ हाईवे के बाईपास पर जमीन की तलाश करने की मांग की गई है। वहां बनने वाला बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ऐसे में विभाग ने डीएम कार्यालय को पत्राचार करते हुए जमीन तलाश करने की मांग की है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

































