योग शिविर के दूसरे दिन लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे पार्क में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर के दूसरे दिन पतंजलि योगपीठ से पधारी साध्वी देवादिती जी ने बताया कि योग के द्वारा बहुत से रोगों का निदान हो सकता है। कपालभाति प्राणायाम से ही हम 90% बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। हम अनेक रोगों से मुक्त हो सकते हैं और योग के माध्यम से हम निरोगी हो सकते हैं। यदि हम स्वस्थ रहते हैं तो हमारी परिकल्पनाएं हमारी सोच भी स्वस्थ और सकारात्मक होगी। हमारे द्वारा लिया गया संकल्प भी पूर्ण होगा तो हम आज यह संकल्प लें कि हम अपने शरीर को निरोग रखेंगे, निरंतर योग करेंगे। साध्वी जी के द्वारा अनेक रोगों का इलाज योग के माध्यम से करने और उनके लिए उपचार बताएं कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ सत्येंद्र गौड़, अर्चना कंसल, ईश्वरी सिसोदिया ने किया। सविता अग्रवाल एवं गायत्री शर्मा ने माला देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजिका एवं हापुड़ जिला प्रभारी आशा सोमानी रही। कार्यक्रम में साध्वी जी के साथ पधारे राज्य प्रभारी श्रीदेवी की उपस्थिति भी रही। शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को कमर दर्द एवं जॉइंट पेन के बारे में बताया जाएगा। इस पूरे संकल्प में महेंद्र कुमार बंसल और संजय कुमार डाबर अध्यक्ष पंजाबी सभा ने लोगों से योग करने की अपील की।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































