हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। करीमपुरा निवासी युवक मजिदपुरा गली नंबर 4 स्थित मकान में पीड़िता को ले गया जहां उसे पीटते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता नौकरी की तलाश कर रही थी कि 14 फरवरी को उसे एक युवक मिला जिसने अपना नाम अरशद कुरैशी पुत्र सलीम निवासी करीमपुरा बताया। उसने पीड़िता से कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। बता दें कि पीड़िता के पिता की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। पीड़िता को आरोपी ने 18 फरवरी को मजीदपुरा में मिलने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी उसे मजीदपुरा की गली नंबर चार स्थित एक मकान में ले गया जहां नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे जमकर पीटा और दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। मंगलवार को पीड़िता थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811
























