हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ द्वारा विकास भवन में संचालित समस्त कार्यालयों का शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकरी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, परियोजना अधिकारी, डूडा, एवं 23 कर्मचारी कार्यालय में अनपुस्थित पाये गये। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होगा तो कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।
• इसके अतिरिक्त कार्यालयों में फाईलों के रख-रखाव, आई०कार्ड पहनने, सभी कर्मचारियों को अपने नाम के नेम प्लेट व क्या कार्य देख रहे है उसका विवरण टेबिल पर अंकित करने के निर्देश दिये गये।
• जिला विकास अधिकारी को विकास भवन के शौचालयों को साफ-सफाई के लिए सम्बन्धित को निर्देशित करने के निर्देश दिये गये।
• ऐसे अधिकारी जो जनपद हापुड के साथ-साथ अन्य जनपद का चार्ज देख रहे है, उन्हें जनपद हापुड में बैठने के दिवस निर्धारित करने के निर्देश दिये गये। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान हड़कंप मचा रहा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























