👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 16 फरवरी आज ग्रामीण भारत बंद के आह्वान पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। पुलिस ने गांव सलाई में पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष इमरान व गढ़ रोड पर स्थित पटना गांव के समीप भाकियू किसान राज के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा के कार्यालय पर पहुंचकर किसान नेताओं को नज़रबंद किया जिसका किसान नेताओं ने विरोध किया और कहा कि प्रदर्शन करना उनका अधिकार है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























