हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट से आए दिन छीनाझपटी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। गुरुवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें दान कर रहे श्रद्धालुओं से भिखारी छीनाझपटी करने लगे। इस दौरान कुछ तो सड़क पर ही गिर पड़े। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और वस्त्र, खाना आदि दान कर पुण्य लाभ कमाते हैं। मामला गुरुवार का है जब वृद्धि घाट पर श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचे और गंगा स्नान के बाद जरूरतमंदों को दान करने लगे। तभी वह छीनाझपटी करने लगे। इस दौरान जमकर गली गलौज भी हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभाला।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























