प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंभावली स्टाफ नर्स शहाना बेगम को मेरठ मंडल में मिला प्रथम स्थान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्टाफ नर्स शहाना बेगम को मेरठ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिम्भावली डॉ आनंद मणि पांडे के द्वारा बताया गया शहाना बेगम को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल डा. अर्चना त्यागी की तरफ से मेरठ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शिल्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। उसी के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिम्भावली डॉ आनंद मणि पांडे द्वारा सभी स्टाफ के साथ मिलकर स्टाफ नर्स शहाना बेगम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट आरके राणा लैब टेक्नीशियन हरेंद्र कुमार, मदन शर्मा, सतीश कुमार, कु.दीपिका, दुर्वेश, किरन पाल सहित सभी सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा। सभी स्टाफ के द्वारा भी शहाना बेगम को मंडल में प्रथम स्थान पाने पर बधाई दी गई।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034






























