विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर प्रतिभाओं का सम्मान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के दीवान इण्टर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव उमंग-2024 का आयोजन किया गया जिस का उदघाटन मुख्य अतिथि सतेन्द्र सिंह तोमर वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक हापुड़ एवं विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश गर्ग ने संयुक्त रुप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रवज्जलित कर किया। साथ ही साथ अतिथि श्री बृज मोहन गुप्ता सदस्य प्रबन्ध समिति दीवान इण्टर कॉलेज एवं अतिथि श्री जतन पाल सिंह के द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये। प्रधानाचार्य डा० मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों ने जागरुकता से सम्बधिंत कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० मनोज कुमार ने की।उन्होंने छात्रों को बदलती परिस्थिति के अनुरुप अपने आप को ढालने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में छात्र अपनी श्रेष्ठता साबित कर सके । विद्यालय के उप प्रबन्धक ओम प्रकाश गर्ग ने छात्रों का सुभाशीष प्रदान करते हुए आगमी बोर्ड परीक्षा में सफलता हेतु अपनी शुभकामनाऐं प्रेषित की।
इस अवसर पर विद्यालय के द्वारा पी०एन०बी०के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सतेन्द्र सिंह तोमर को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये “राष्ट्र प्रहरी” सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हे प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर रहे सभी छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही साथ विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ सदन “डा० होमी जहागीर भाभा सदन को भी चल वैजंती देकर पुरुस्कृत किया गया। यह सदन वर्ष भर के कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार वर्मा एवं सुनील कुमार ने संयुक्त रुप से किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सुरेश चन्द्रा, अजीत राय,राकेश शर्मा,विजय सिंह धमानिया, डा०संजीव कुमार, श्रीमती दीपाली शर्मा, डा०आशीष शर्मा, तुषार कौशिक, संदीप कुमार, नवीन कुमार, श्रीमती रीनू तोमर एवं कु० रचना मौर्या का विशेष सहयोग रहा।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























