👁 0 views Views
शातिरों से बाइक व तमंचा,चाकू मिले
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को बुलंदशहर रोड से गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस व चाकू एवं मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी हापुड के मौहल्ला कोटला सादात के अरबाज व कैफ है।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























