हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रविवार आज हापुड़ के लगभग आधे शहर की बिजली गुल रहेगी। बिजली घरों में वीसीबी मशीन, जर्जर तार बदलने और पेड़ों की छंटाई के कारण आपूर्ति प्रभावित रहेगी। भविष्य में सप्लाई प्रभावित न हो इसके चलते कार्य अभी से कराए जा रहे हैं।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार बिजली घर पर वीसीबी मशीन बदलने के कारण सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। बिजली घर से जुड़े प्रीत विहार, दिल्ली रोड, विकास भवन, लक्ष्मण गली, मेरिनो, अच्छेजा आदि की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
वहीं आनंद विहार बिजली घर से निकल रही लाइनों को स्पर्श करने वाले पेड़ों की शाखों की भी छंटाई होगी जिसकी वजह से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शिवगढ़ी, रामगढ़ी, अली शेर नगर, आनंद विहार, रफीक नगर, मजीदपुरा, सामिया, पूठा हुसैनपुर, रघुनाथपुर, सबली, रामपुर, चंद्रपुर की सप्लाई भी प्रभावित रहेगी। वहीं पटना मुरादपुर बिजली घर के फीडर तीन और चार के भी तार बदले जाएंगे। इसके कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी हो सकती है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर


























