👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को सनातन सेवा न्यास के सहयोगी व हापुड़ के श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का महाप्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने आभार जताते हुए कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अयोध्या के प्रभु रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद मिलना बेहद ही सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर उन्होंने सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिवओम मिश्रा जी का भी आभार जताया। इस अवसर पर राम भक्त अर्जुन पुंडीर भी उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























