हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया पिलखुवा पहुंचे जहां धन्यवाद सभा में लोगों ने उनका आभार जताया। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि फिलहाल 9 हजार हनुमान चालीसा केंद्र चलाए जा रहे हैं। एक वर्ष के भीतर यह संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी। हनुमान चालीसा केंद्र के आसपास लोगों की सेवा भी की जाएगी। इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे व जरूरतमंदों को अधिवक्ता व चिकित्सा सुविधा आदि प्रदान की जाएगी।
आपको बता दें कि अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पिलखुवा में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया जहां प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जय श्री राम के उद्घोष से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात प्रवीण तोगड़िया पिलखुवा से हापुड़ के लिए रवाना हुए।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























