हापुड के दिव्यांगजन राशन कार्ड व फैमली आई डी कार्ड बनवाएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के ऐसे दिव्यांग पेंशनधारक जिनका राशन कार्ड/फैमिली आई०डी० कार्ड नहीं बना है, वे सभी अपना राशन कार्ड बनवायें तथा जिन दिव्यांगजनों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे है वह ऑनलाइन बेवसाइट पर https://familyid.up.gov.in आवेदन कर अपनी फैमिली आई०डी० बनवाये जाने हेतु ऑनलाईन कराकर सम्बन्धित तहसील/विकास खण्ड पर आवेदन पत्र जमा करें, जिससे फैमिली आई०डी० बनायी जा सकें, तथा राशन कार्ड / फैमिली आई०डी० किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हापुड़ विकास भवन रूम नम्बर-16 में जमा करायें, अन्यथा की स्थिति में पी०एफ०एम०एस० प्रणाली से अवशेष फैमिली आई०डी०/राशन कार्ड से वंचित दिव्यांग पेंशनधारकों की पेंशन की धनराशि आने में वाधित होगी।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























