👁 0 views Views
हापुड़ में गन्ना हुआ 400 रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खेतों में तेजी से घटने के कारण हापुड़ के क्रेशरों पर गन्ना 370-400 रुपए नकद भुगतान पर खरीदा जा रहा है और किसान भी क्रेशरों पर गन्ना दे रहे है।
खुरपापाड़ व शक्कर बनाने वाले क्रेशर किसान को गन्ने का नकद भुगतान 400 रुपए कुंतल पर कर रहे है जबकि अन्य क्रेशर 370 रुपए प्रति कुंतल गन्ना खरीद रहे है। कुछ क्रेशर गुड़ ड्राई फ्रुट, मूंगफली आदि डाल कर भी गुड़ बना रहे है जिससे मुनाफा अच्छा मिल रहा है और वह किसान को गन्ने का बेहतर दाम दे रहे है। क्रेशर पर किसानों को गन्ने का दाम ऊंचा मिलने से उनके चेहरों पर मुस्कराहट है और किसान भी जल्दी गन्ना बेचने के मूड़ मे है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























