हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव धनपुरा में मंदिर के सामने वाले रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों का धरना पिछले छह दिनों से जारी है। शनिवार को भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। विनय प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं जिनका कहना है कि अवैध कब्जे के खिलाफ उनका शिव मंदिर पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। विनय प्रधान ने बताया कि मंदिर के सामने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। वहां रास्ते का निर्माण होना चाहिए लेकिन प्रशासन उक्त स्थान से कब्जा हटाने की बजाए मंदिर के सामने सड़क का निर्माण कर रहा है। प्रशासन कब्जे को हटाने के बजाए मंदिर के सामने सड़क का निर्माण कर रहा है जिससे गांव के लोगों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर अवैध कब्जा हो रहा है वहां प्रशासन को पहुंचकर रास्ता खाली करना चाहिए। इस दौरान प्रिंस नागर, जितेंद्र, प्रशांत, सचिन, अमरपाल आदि ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























