एमआरआई से रुकेगी बिजली चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में बिजली चोरी रोकने एवं मीटर रीडर पर नजर रखने के लिए एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) से मीटर की रीडिंग ली जाएगी। इसकी शुरुआत मेरठ शहर से हो गई है। दस किलोवाट से अधिक बिजली कनेक्शन वाले मीटरों के एमआरआई से बिजली बिल, बनाए जा रहे थे, अब पांच किलोवाट से नौ किलोवाट तक के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर लगे मीटरों की एमआरआई के जरिए बिलिंग होगी। इसके न सिर्फ बिजली चोरी रुकेगी, बल्कि मीटर रीडरों पर भी नजर रहेगी। मीटर में हुई छेड़छाड़ का पता भी आसानी से चल जाएगा।
एमडी चैत्रा वी. के निर्देशों के बाद पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में पावर कारपोरेशन अधिकारियों ने एमआरआई की तैयारी करा ली। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरठ की जिम्मेदारी साई कंप्यूटर्स को मिली है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540


























