👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव हिरणपुरा के पास एक वृद्ध अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उमराव पुत्र रघुवीर निवासी गांव पोपाई के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























