हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेच में प्राचीन गंगा मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठता को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। यहां मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा द्वारा शनिवार को पूरे मंदिर परिसर में राम भक्तों के साथ साफ-सफाई की गई। रविवार को यज्ञ कुंड तैयार किया जा रहा है। मंदिर को फूलों विशेष रोशनी से सजाया जाएगा। सोमवार को अयोध्या में होने वाली भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ होगा।
22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जनपद हापुड़ में भी उत्सव का माहौल है। हापुड़ का प्राचीन गंगा मंदिर भी इस पर्व के लिए सजाया जा रहा है जहां हवन कुंड तैयार किया जा रहा है। जहां पर श्रद्धालु यज्ञ में आहुति डालकर इस पर्व का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























