हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार की सुबह एक बार फिर जबरदस्त कोहरा छा गया। शहरी क्षेत्र में दृश्यता घटकर डेढ़ सौ मीटर रह गई तो वहीं हापुड़ के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी लगभग 10 मीटर तक रही। दृश्यता का इस कदर प्रभावित होना वाहन चालकों के लिए आफत बन गया। ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करते हुए राहगीर मजबूरन ही सड़कों पर उतरे। सर्दी के प्रकोप के कारण अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। एक बार फिर तापमान में हुई गिरावट से लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे में वाहन चालकों को हेडलाइट और पार्किंग लाइटों का इस्तेमाल करना पड़ा। हापुड़ के साथ-साथ बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, कपूरपुर आदि क्षेत्रों में सर्द हवाओं का प्रकोप दिखाई दिया।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























