हापुड में 31 जनवरी को सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्र करे आवेदन
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आगामी 31 जनवरी को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत अवशेष लक्ष्य 586 जोड़ो के विवाह को संपन्न कराने के लिय अधिकारियों को समय से पूरी तैयारी करने के निर्देश दिया।उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारी से अपने अपने ब्लॉक पर पात्रों के आवेदन के लिये कैम्प लगाने के निर्देश दिया, साथ ही ग्राम स्तर के अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी को पर्सनल रूप से आवेदन के लिये प्रयास करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रम में सभी आवश्यक उपहार की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























