👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के इनर व्हील क्लब पिलखवा द्वारा केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में श्री राम भगवान का अभिषेक नामक कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष आशा गुप्ता और उनके सदस्यों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी को तिलक किए गए तथा दीपक जलाकर दिवाली जैसा नजारा दिखाई दिया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष आशा गुप्ता, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर निशा गर्ग, नीरा कंसल, डॉक्टर नमीता अग्रवाल, मंजू शरण, ऊषा मित्तल, पदमा कंसल, रानी, लविता ,आभा , मानसी और लवलीन गुप्ता उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























