सांसद व विधायक ने चितोली के चंडी मंदिर में की सफाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com):प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर शनिवार की हापुड के सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढती ने शनिवार को हापुड के गांव चितोली पहुंच कर मां चंडी जी व शिव मंदिर में सफाई की और मां से सर्वत्र खुशहाली की कामना की।
प्रधानमंत्री के आवाहन पर स्वच्छता तीर्थ अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र की हापुड़ विधानसभा के ग्राम चितौली स्थित माँ चामुंडा एवं शिव मंदिर के प्रांगण में विधायक विजयपाल आढ़ती एवं पार्टी के प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, के.पी. राणा, सरवण तोमर, अमित शिशौदिया सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























