हापुड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर
हापुड सीमन (ehapurnews.com):आगामी त्यौहार,अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जनपद हापुड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पुलिस ने गश्त व निगरानी व्यवस्था को बढ़ा दिया।पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी ,थाना प्रभारी अपने अपने इलाके में निरन्तर गश्त कर संदिग्ध की क्लास ले रहे है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस दल के साथ गुरुवार की रात को आगामी त्योहारों एवं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तथा गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सार्वजनिक स्थानों, बाजार एवं हापुड रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल एवं डॉग स्क्वॉड के साथ चैकिंग की व पैदल गश्त किया।पुलिस ने गश्त के दौरान जगह जगह संदिग्ध की तलाशी भी ली।पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कडी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























