राजस्व वसूली बैठक मे अनुपस्थित रहने पर खनन अधिकारी व ईओ हापुड को कारण बताओ नोटिस
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): हापुड जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सीएम डैसबोर्ड पर राजस्व मे जनपद की 44वी रैंकिंग प्राप्त होने पर वसूली तथा प्रवर्तन कार्यवाई मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए स्थापित सीएम डैसबोर्ड पर राजस्व से जुड़े किसी भी विभाग की रैंकिंग खराब न आने पायें।
जिलाधिकारी ने कहा की राजस्व की रैंकिंग मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतर रहनी चाहिये। उन्होंने बाट माप अधिकारी से पैट्रोल पम्प के सत्यापन को निर्धारित समय के भीतर करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक मे बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर खनन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया इसके अलावा अधिशसी अधिकारी हापुड़ को भी कारण बताओ नोटिस के साथ व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने को कहा। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर माह के अन्त मे आवेदन पत्र के लम्बित को शून्य करने के निर्देश दिया। उन्होने कहा कि किसी विभाग के कारण यदि जिले की रैंकिंग खराब होती है तो सम्बंधित अधिकारी के सेवा पुस्तिका मे दर्ज किया जायेगा। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगामी माह में श्रेणी ए में हर हालत में लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों का आईजीआरएस और जनसुनवाई मे खराब स्थिति है वह शिकायतों का त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें साथ ही बार बार की जाने वाली शिकायतों स्पेशल क्लोज कराया जाना सुरक्षित करें। उन्होने सख्त निर्देश दिया की यदि इस माह खराब रैंकिंग प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी हापुड़, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























