हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव गालंद निवासी खुशबू पुत्री चंद्र सिंह ने नेपाल में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश और विश्व में रोशन किया है। गालंद पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया।
नेपाल के पोखरा में स्थित रंगशाला स्टेडियम में 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच यूथ गेम्स एजुकेशन फेडरेशन इंडिया द्वारा इंडो नेपाल यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया जहां अंडर-19 कैटेगरी में पिलखुवा के गालंद निवासी खुशबू ने एथलीट 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है जिन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। मंगलवार को हापुड़ पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। खुशबू ने इसका श्रेय अपने कोच प्रिंस को दिया है।

दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























