हापुड सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में सेवा कार्यों हेतु 7 भाजपा कार्यकर्ता जनपद हापुड से जाएंगे।यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने दी।उन्होने बताया कि 21जनवरी तक जनपद में सभी धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता का अभियान चलेगा।
जिला अध्यक्ष नरेश तोमर बताया कि रामलाला के विराजमान होने से एक दिन पूर्व तक जिले के समस्त धार्मिक स्थलों के साफ-सफाई का कार्यक्रम चलेगा और यह अभियान प्रारंभ हो चुका है ,जिसमें समस्त जनप्रतिनिधि समस्त जिले के पदाधिकारी नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु जोर-शोर से लगे हुए हैं। सभी अपने-अपने स्तर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन स्वच्छता का कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि जिले से 7 कार्यकर्ताओं का अयोध्या जाने के लिए नाम भेजा जाएगा जो कि वहां 25 जनवरी तक अयोध्या में सेवा का कार्य करेंगे।अभियान के जिला संयोजक शायमेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रतिदिन स्वच्छता कार्यक्रम की रिपोर्ट केंद्र व प्रदेश को नियमित रूप से भेजी जा रही है तथा एक या दो दिन में सात सेवादार भी अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























