राशन डीलर उपभोक्ता को कम दे रहे है राशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील धौलाना के गांव देहरा में राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को पूरा राशन न दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अजय यादव अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होने बताया कि गांव देहरा में नसीम राशन डीलर है, जो उपभोक्ताओं को आवंटित राशन के मुताबिक पूरा राशन नहीं दे रहा है जिस कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। किसानों ने धौलाना क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियों में टायर, पिन्नी, लकड़ी आदि जलाकर प्रदुषण को बढावा देने का भी आरोप लगाया है। किसानों ने राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा ग्रामीणों को प्रदुषण से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























