हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद अधिकार सेना हापुड़ जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुधा बिष्ट, विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में जिला सह प्रभारी लीमेश तोमर, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र पाल हेमराज के द्वारा अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार से मिलकर गढ़मुक्तेश्वर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विषय पर मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। अधिकार सेना हापुड़ जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने बताया जिलाधिकारी हापुड़ को दिए गए शिकायती पत्र की जांच अपर जिलाधिकारी के द्वारा की जा रही है उसमें अपर जिलाधिकारी की तरफ से उन्हें बुलाया गया था। विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं आजाद अधिकार सेना जिला अध्यक्ष मधुर मिश्रा द्वारा अब-तक दोषी लेखपालों कोई कार्रवाई न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। मुलाक़ात के दौरान अपर जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच जिलाधिकारी हापुड़ की तरफ से उन्हें 8 जनवरी को मिली है। उनकी तरफ से मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आजाद अधिकार सेना जिलाध्यक्ष मधुर मिश्रा के द्वारा बताया गया कि गढ़ तहसील में भ्रष्टाचार का वीडियो 1 जनवरी से वायरल है और अब तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। संगठन इसकी घोर निंदा करता है। इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का पालन हापुड़ जनपद में नहीं किया जा रहा है। मौजूदा समय में तहसील में आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशान किया जा रहा है। समय पर लेखपालों के द्वारा रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है जिससे छात्रों को पुलिस भर्ती एवं अन्य भर्तियों में फॉर्म भरने में समस्या आ रही है। आजाद अधिकार सेना विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से लगातार भ्रष्टाचार के मामले को उठाया जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एवं गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया पर अब तक भी कोई कार्रवाई सही ढंग से नहीं हो पाई है। प्रशासन लगातार जांच का बहाना बनाकर मामले को निपटाने का प्रयास कर रहा है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314





























