एसएसवी पीजी कॉलेज के छात्रो को योग में गोल्ड मेडल मिला
हापुड सीमन (ehapurnews.com):श्री मद दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा ,अमरोहा के परिसर में आयोजित उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में चतुर्थ स्टेट सीनियर एवं मास्टर्स योग प्रतियोगिता आयोजित हुई । इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से सीनियर एवं मास्टर्स वर्ग से 260 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें एसएससी पीजी कॉलेज हापुड के योग शिक्षक मोहित शर्मा के मार्गदर्शन में बी0 काम 0 के छात्र तनिष चौधरी एवं मानिक सैनी ने युगल ट्रेडिशनल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान ( गोल्ड मेडल) प्राप्त कर हापुड़ शहर का मान बढ़ाया है। महाविद्यालय लौटने पर महाविद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य ने योग प्रशिक्षित मोहित शर्मा व प्रतिभागी टीम को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस प्रतियोगिता में एसएससी पीजी कॉलेज के योग शिक्षक मोहित शर्मा को भी सम्मानित किया गया ।
प्रबंध समिति प्रधान अशोक कुमार गुप्ता बीमा वालों ने कहा श्री महाविद्यालय की टीम ने प्रदेश स्तर पर उत्कर्ष प्रदर्शन किया है एवं उन्होंने बताया कि अब इन बच्चों का चयन 23 फरवरी में अमेटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में होने वाली नेशनल योगासन प्रतियोगिता मे हो गया है। जो गौरव की बात है इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता (बीमा वाले ),मंत्री अमित अग्रवाल( छावनी वाले) उप मंत्री राजेंद्र अग्रवाल( रोशे), प्रोफेसर आरडी शर्मा , चेतन प्रकाश (एलआईसी वाले ), नरेंद्र गर्ग(आलू वाले), जय भगवान गौतम, विनोद गुप्ता( लैब वाले ), भारत भूषण( चावल वाले) श्री सुशांत बंसल ने पूरी टीम को बधाई दी।
प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्र सिंह डॉक्टर सुदर्शन त्यागी प्रोफेसर आर0के0शर्मा,सचिन कुमार डॉ रेनू बाला, पायल शर्मा एवं समस्त प्राध्यापक ने बच्चों तो शुभाशीष प्रदान किया ।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























