हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने और नई पेंशन स्कीम को रद्द करने व ऑल इंडिया लंबित मांगों को जल्द पूरा करने के लिए नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं जिन्होंने तीसरे दिन भी हापुड़ रेलवे स्टेशन के परिसर में प्रदर्शन किया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन हापुड़ शाखा के सचिव राकेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी क्रमिक भूख हड़ताल सुबह 9:00 शुरू हो जाती है जो कि शाम 5:00 बजे तक चल रही है। चार दिवसीय इस प्रदर्शन का बुधवार आज तीसरा दिन है। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए और नई पेंशन स्कीम को रद्द किया जाए। इसी के साथ ऑल इंडिया लंबित मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान अमित त्यागी, अश्विनी कुमार, रविंद्र कुमार, गौरव आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























