व्यापारियों ने अस्पताल को दिए रूम एयर हीटर
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के व्यापारियों ने सर्दी में रोगियों को ठंड से बचाव हेतु पांच रूम एयर हीटर प्रदान किए है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी के निर्देशन में अत्यधिक सर्दी को देखते हुए पांच रूम एयर हिटर चाइल्ड वार्ड व महिला प्रसूति वार्ड के लिए जिला चिकित्सालय दस्तोई रोड हापुड़ पर डॉक्टर प्रदीप मित्तल, डॉ दीपक वर्मा एवम अन्य नर्सिंग स्टाफ को संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले ,युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गर्ग दतियाना वाले, सोनू बंसल साबुन वाले, हरेंद्र कौशिक इंदर, अतुल अग्रवाल दादरी वाले, विशाल गुप्ता द्वारा प्रदान किए।चिकित्सकों ने व्यापारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि अन्य संगठन भी लोगों की सेवा के लिए आगे आएंगे।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483

























