दो खिलाड़ियों ने झटका गोल्ड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी कॉलेज के छात्र वासु त्यागी ने भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल तो वहीं प्राची ने रजत पदक जीता है। हिमानी सैनी ने भी रजत पदक अपने नाम किया है। इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ सुदर्शन त्यागी ने बताया कि भारत्तोलन में वासु त्यागी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है जबकि शक्तितोलन में विशाल कुमार ने भी गोल्ड हासिल किया है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवीन चंद्र सिंह, डॉक्टर आरके शर्मा, सचिन कुमार आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























