👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के अंकित कुमार यादव के साथ गाजियाबाद के कवि नगर क्षेत्र में बम्हेटा कट के पास एक कार सवार ने मार पिटाई की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कविनगर थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंकित कुमार के अनुसार वह किसी काम से बम्हेटा जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक शुक्रवार को बम्हेटा कट के पास पहुंची तो एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने कार चालक को वाहन सही से चलाने की नसीहत दी। ऐसे में चालक भड़क गया और अंकित के साथ मारपीटाई करने लगा। गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295

































