👁 0 views Views
विधायक पहुंचे सीएचसी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विधायक विजयपाल आढती शुक्रवार को अचानक हापुड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सरकार मरीजों को प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के बारे मे जानकारी ली।
केंद्र प्रभारी दिनेश खत्री ने विधायक को बताया कि स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ रोगियों तक पहुंच रहा है। मरीजों को रोजाना अस्पताल से दवाएं दी जा रही है। प्रभारी ने बताया कि बच्चों की नर्सरी में बैड की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। विधायक ने सीएचसी पर और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























