हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की मोनाड यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं जिसने शुक्रवार को मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की है। पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
शिक्षिका का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में तैनात तीन शिक्षक गलत कार्य करने का दबाव बनाते हैं जिनकी बात ना मानने पर उन्होंने अभद्रता की और एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने तो छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि गाजियाबाद निवासी एक युवती पिलखुवा की मोनाड यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है जिसके आरोप हैं कि यूनिवर्सिटी में ही तैनात एक असिस्टेंट प्रोफेसर उस पर गलत कार्य करने का दावा बनाता है। छात्रों की गलत उपस्थित भरने के लिए कहता है। ऐसा करने से जब शिक्षिका ने इनकार कर दिया तो उसके बाल खींचे और अभद्र व्यवहार किया। शिक्षिका ने बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं जिनका कहना है कि छात्रों से पैसे लेकर उनकी उपस्थिति भरी जाती है। जब उसने गलत कार्य करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
तहरीर के अनुसार 28 दिसंबर को नौकरी से निकलने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षिका ने गलत तरीके से छूने के भी आरोप लगाए हैं।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202



























