हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव के विरोध में भले ही सरकार और ट्रांसपोर्टरों में सहमति बन गई है लेकिन जिस दौरान हड़ताल थी उन दिनों टोल प्लाजा को भी भारी नुकसान हुआ है। जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा से सैकड़ो की संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। छिजारसी टोल प्लाजा के टोल प्रबंधक दीपक वर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा को भारी वाहनों के ना आने से प्रतिदिन 15 से 18 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बुधवार को भी हड़ताल का असर रहा। आम दिनों जैसे वाहनों का संचालन नहीं हुआ। छिजारसी टोल प्लाजा से प्रतिदिन 35 से 40 हजार वाहन निकलते हैं लेकिन हड़ताल के कारण भारी वाहनों की संख्या ना के बराबर रही जिसकी वजह से टोल प्लाजा को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497

































