हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगरा में 23 व 24 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सीनियर और जूनियर वर्ग में जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खिलाड़ियों ने 17 गोल्ड और एक रजत पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में 17 जिलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें पिलखुवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक झटक लिए। 74 किलो भार में विशाल कुमार ने जूनियर और सीनियर में स्वर्ण पदक और स्ट्रांग मैन का खिताब जीता, 74 किलो भार में मास्टर वर्ग में राजेंद्र कुमार बाबा ने स्वर्ण पदक स्ट्रांग मैन का खिताब जीता, 73 किलो भार में गोविंदा गौतम जूनियर और सीनियर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, इसी भार में हर्ष ने जूनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, 83 किलो भार में हरेंद्र कुमार ने मास्टर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, 93 किलो भार में रितेश कुमार भारती ने जूनियर और सीनियर में स्वर्ण पदक और स्ट्रांग मैन का खिताब जीता, 93 किलो भार में पंकज वर्मा ने मास्टर वर्ग में स्वर्ण पदक झटका, 93 किलो भार में रविंद्र कुमार ने सीनियर बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया, 105 किलो भार में कपिल कुमार ने जूनियर और सीनियर में गोल्ड मेडल तथा 105 किलो भार में ही मास्टर वर्ग में नागेंद्र चिकारा ने गोल्ड मेडल जीता, संदीप तोमर ने सीनियर वर्ग में 120 किलो भार में गोल्ड मेडल हासिल किया। हापुड़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031




























