हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को अमरूद के बाग में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त रामवती पत्नी चिरंजी लाल निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। प्रथम दृश्यता हार्ट अटैक या ठंड के कारण मौत होना प्रतीत होता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
हापुड़ की क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह ने बताया कि सोमवार को देहात क्षेत्र के एक गांव स्थित अमरूद के बाग में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त रामवती के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

































