धान के मूल्य को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धान का लाभकारी मूल्य न मिलने के विरोध में मंगलवार को किसान हापुड़ में सड़क पर उतर आए। किसानों ने नवीन मंडी स्थल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने नवीन मंडी स्थल के गेट पर ताला लगा दिया। धान का अधिक मूल्य देने में असमर्थता जताते हुए व्यापारी भी हड़ताल पर चले गए और धान की तौल बंद कर दी।
मंगलवार को धान का मूल्य मंडी में 1850 रुपए खुला, जो कल के मुकाबले 100 रुपए कम था। धान का कम मूल्य मिलने पर किसान भड़क गए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया और मंडी समिति के गेट पर ताला लगा दिया। व्यापारियों ने बाजार से अधिक धान का अधिक मूल्य देने पर असमर्थता जताई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी वैभव, मंडी समिति सचिव रंजना, व्यापारी व किसान प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। व्यापारियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर कि वे बाजार मूल्य पर ही धान खरीदेगे इसपर किसानों ने भी सहमति जता दी और मंडी में कामकाज शुरु कर दिया।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!