हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में नो पार्किंग में खड़े चार वाहनों के पुलिस ने चालान किए और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायद दी। पुलिस का कहना है कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों की वजह से हादसे का डर मंडराता रहता है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से चार वाहनों के चालान किए।
दरअसल सोमवार की रात दरोगा भानु कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ छावनी में स्थित चौराहे पर पहुंचे तो सड़क पर नो पार्किंग में खड़े चार वाहनों के पुलिस ने चालान किए। इस दौरान पुलिस ने हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही कतई ना करें। कोहरे के कारण सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों के चलते हादसों की संभावना बनी रहती है। पुलिस का कहना है कि नो पार्किंग में इस तरह वाहनों को खड़ा होने नहीं दिया जाएगा।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

























