हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के वार्ड नंबर 16 के गांव खेड़ा में 24 लाख रुपए की लागत से नाले का निर्माण किया जाएगा जिससे हजारों की संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा। अब जलभराव से ग्रामीणों को निजात मिलेगी। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर नागर और सदस्य शिखा तोमर ने निर्माण का फीता काट कर उद्घाटन किया।
क्षेत्र के लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे थे। डेढ़ फीट तक पानी भरने से लोगों पर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा था जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर व सदस्य शिखा तोमर ने निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। बता दें कि नाला निर्माण में 24 लाख रुपए की लागत आएगी।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

































