👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के असौड़ा ग्राम पंचायत के मोहल्ला जय बिहार में रहने वाले लोग कीचड़ और जल भराव की समस्या से काफी ज्यादा परेशान थे। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सड़क निर्माण की गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने खुद ही पैसे इकट्ठे कर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में तीन लाख रुपए खर्च होंगे। लगभग सवा लाख रुपए का लोगों ने चंदा एकत्र किया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सड़क पर मिट्टी भराव और खड़ंजा का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल मिट्टी भराव का कार्य शुरू हो गया है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur




























