जीजा ने साली से किया दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में जीजा ने ही साली के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले छह माह से पीड़िता के अश्लील फोटों और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को थाने पहुंची पीड़िता ने बताया था कि गांव काठीखेड़ा निवासी जीजा पिछले एक साल से उस पर गलत नजर रखता है। आरोपी ने उसके साथ ससुराल में दुष्कर्म किया। जीजा की हरकतों से परेशान होकर उसने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की तहरीर दी। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आऱोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622




























