हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड से दिल्ली जा रहा एक ट्रक का चालक संदिग्ध परिस्थितियों में पौने तीन लाख रुपए की नकदी लेकर गायब हो गया। जीपीएस के माध्यम से ट्रक के मालिक पिलखुवा पहुंचे जहां उन्हें ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया जो लगातार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार प्लास्टिक कंटेनर माल लोड करके चालक राजीव कुमार निवासी काठा बागपत 28 नवंबर को दिल्ली के नरेला से उत्तराखंड के किच्छा के लिए निकला जहां संजय एंटरप्राइजेज को माल भेजा गया था। चालक राजीव द्वारा 29 नवंबर को संजय इंटरप्राइजेज कंपनी में माल अनलोड कर माल की कीमत तथा बकाया लेकर वह गाड़ी में काशीपुर भाड़े में प्लास्टिक पाइप लोड कर 30 नवंबर को दिल्ली के लिए चला लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंचा जिसके बाद जीपीएस के माध्यम से ट्रक के मालिक अनिल अग्रवाल पिलखुवा पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी। पिलखुवा पुलिस ने जांच शुरू की और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540























