बाबा साहेब के आदर्श अनुकरणीय,पिलखुआ चेयरमैन ने बाबा साहेब को याद किया
हापुड सीमन (ehapurnews.com): संविधान निर्माता बाबा साहेब के आदर्श अनुकरणीय हैं उन्होने सदैव समाज की भलाई के लिए कार्य किया।यह बात नगर पालिका परिषद पिलखुआ के चेयरमैन विभु बंसल ने बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कही।उन्होंने महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर मार्किट रेलवे रोड पिलखुवा पर उनकी प्रतिमा पर सभासदों सहित पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वह बाबा साहेब के आदर्शो पर चलेंगे।इस अवसर पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोज विश्व प्रकाश शर्मा,नगर उपाध्यक्ष मनीष माहेश्वरी,नगर महामंत्री सचिन पुंडीर,सुमित रुहेला,सभासदनरेश भारती,अंशुल मित्तल,नितिन छोकर कमल कंसल जी, विनय कोरी लटूर सिंह, राजीव शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























