हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार की दोपहर तक 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हंै। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, तो कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीज भी चंगे होकर घर लौट रहे हैं। गत 6 माह में करीब 45 वे लोग कोरोना संक्रमण के कारण कोविड-19 जंग हार चुके हैं, जो शुगर व किडनी,लीवर, ब्लड प्रेशर, जैसी गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे थे। शनिवार की दोपहर तक जनपद में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों का विवरण इस प्रकार है। गंगा नगर रेलवे रोड हापुड़ में एक, गांधी गंज ें हापुड़ में एक, बृजघाट में एक, डीएम आफिस में एक, बागड़पुर में एक, नई शिवपुरी हापुड़ में एक, परतापुर पिलखुवा में एक, गढ़ी पिलखुवा में एक, कृष्णा कुंज पिलखुवा में एक,शाहपुर गढ़ में एक। कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है और प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.
























