हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर सेना से सेवानिवृत हवलदार को पीटने का मामला सामने आया है। देहात प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि शक्ति नगर निवासी विकास ने कुछ समय पहले अपने ससुराल पक्ष के लोगों को 70,000 रुपए उधार दिए थे। अब वह मकान का निर्माण करवा रहा है। उधार दिए रुपए वापस मांगने पर मंगलवार को ससुरालिए भड़क गए। लगभग एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से घर में घुसकर विकास के पिता राजेंद्र को जमकर पीटा। राजेंद्र सेना से सेवानिवृत हवलदार हैं। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314




























