हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे स्थित कान्हा शाम मंडप में ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई कर 30 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है जिसके बाद विभाग ने मंडप के स्वामी प्रियांशु गोयल, संचालक बॉबी मित्तल और विक्रम सिंह के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है की टीम ने मंडप स्वामी पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। गुरुवार को टीम जब छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची तो मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। यहां 17 किलोवाट का कनेक्शन था जबकि 30 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। इसके बाद जुर्माना लगाकर व मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























