हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर शामली मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत के दौरान हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। चार वर्षीय अजान के बाद उसके 25 वर्षीय मामा आदिल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मामा भांजे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के मोहन नगर के प्रहलाद पुरी का नौशाद बुधवार को अपनी पत्नी अफसाना और चार साल के बेटे अजान के साथ बाइक से पिलखुवा के गांव शामली स्थित अपने ससुराल आया था। जहां बेटे की तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सक के यहां अफसाना अपने भाई आदिल के साथ बाइक पर लेकर जा रही थी। जैसे ही वह प्रतापपुर शामली मार्ग पर पहुंचे तो बाइक और अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई जिसमें अजान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अफसाना और अजान घायल हो गए जिनमें से 25 वर्षीय आदिल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683































