हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में स्थित एक ट्रैक्टर की एजेंसी को चोरों ने सोमवार की रात अपना निशाना बनाया। मंगलवार को जब एजेंसी का संचालक एजेंसी में पहुंचा तो दुकान में कूमल देख उसके होश उड़ गए। लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया।
आपको बता दें कि मेरठ के रहने वाले कुशल पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह गांव नानपुर में स्थित अपनी ट्रैक्टर की एजेंसी का ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वह एजेंसी पर पहुंचे तो देखा की एजेंसी की दुकान में कूमल हुआ था और चोरों ने एजेंसी में खड़े छह ट्रैक्टरों से नए बैटरे चोरी कर लिए। लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500

























